सड़क पर रखे वाहनों को किया जब्त
भिंड | ग्वालियररोड पर एसबीआई बैंक के सामने आए दिन ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसकी रोकथाम के लिए गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने रोड पर खड़े वाहनों को जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक प्रभारी ने कार्रवाई कर चालन काटे। ग्वालियर रोड स्थित एसबीआई बैंक की बिल्डिंग के नीचे पार्किंग होने के बाद भी लोग अपने वाहनों को बैंक के सामने रोड पर लगा रहे हैं। जिस कारण से 40 फीट की सड़क 10 फीट की रह जाती है। जिससे रोजाना ट्रैफिक जाम हो रहा है। ट्रैफिक सुचारू रहे इसके लिए गुरुवार ट्रैफिक प्रभारी सुभाष पांडे ने कार्रवाई कर करीब 25 छोटे बड़े-वाहनों को जब्त किया। ट्रैफिक प्रभारी सुभाष पांडे ने एसबीआई बैंक प्रबंधन कर्मचारियों से कहा कि आप रोड के किनारे नो पार्किंग का बोर्ड लगाएं। जिससे बैंक में आने वाले उपभोक्ता रोड पर अपने वाहन खड़े कर सकें। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुक्रवार को बेरिकेड्स भी लगाए जाएंगे।