पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने किया 60 हजार का माल पार

चोरों ने किया 60 हजार का माल पार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | दबोहथाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर घर में घुसकर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। है। पुलिस के अनुसार प्रदीप पुत्र मूलचंद दोहरे निवासी बड़ागांव बुधवार-गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। रात के करीब एक बजे के बीच अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने अंदर वाले कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तीन हजार नगदी सहित कुल 60 हजार का माल पार कर ले गए।