पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचई कार्यपालन यंत्री को डेंगू

पीएचई कार्यपालन यंत्री को डेंगू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | जिलेमें स्वाइन फ्लू के कहर के बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। पीएचई कार्यपालन यंत्री टीआर शाक्य में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने विभागीय अफसरों को पत्र लिखकर डेंगू की सूचना दी है। वह इन दिनों अपना इलाज दिल्ली में करा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा का कहना है कि जिले में डेंगू से पीड़ित अभी तक एक भी मरीज नहीं मिला है। पीएचई कार्यपालन यंत्री को डेंगू हो गया है, इसकी जानकारी उनको नहीं है। पीएचई कार्यपालन यंत्री टीआर शाक्य भिंड में नौकरी के दौरान डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। प्रभारी पीएचई कार्यपालन यंत्री डीआर जर्मन ने बताया कि टीआर शाक्य ने विभाग को पत्र लिखकर सूचना दी है कि वे डेंगू रोग हो जाने की वजह से वह दफ्तर नहीं रहे हैं। वरिष्ठ अफसरों को भी उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।