नि:शुल्क नेत्र एवं परामर्श शिविर आज
भिंड| देहली आरोग्य सेवा केन्द्र नेत्र चिकित्सालय द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन 14 फरवरी को आयोजित किया गया है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। यह संस्था के प्रबंधक मनोज शर्मा ने दी।
जल उपयोगिता समिति की बैठक स्थगित
भिंड| जिले में पेयजल की उपलब्धता बनी रहे, इसे लेकर कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा 15 फरवरी को बुलाई गई जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि बैठक आगामी दिनों में निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी।