भूतपूर्व सैनिकों ने दी हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि
भिंड | सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए सेना के जवान हनुमनथप्पा व उनके अन्य साथियों को शनिवार को भूतपूर्व सैनिक संघ ने श्रृद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम शहर के बायपास स्थित शहीद पार्क में हुआ। यहां भूतपूर्व सैनिकों ने सबसे पहले शहीद सैनिकों की शहादत को याद किया, फिर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का माैन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष परम भदौरिया, बुद्ध सिंह, जंडैल सिंह, ज्ञान सिंह तोमर, गोपाल सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे।