पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी बचाओ पर रैली निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूण हत्या के खिलाफ हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

भास्कर संवाददाता | भिंड

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान का संदेश देने के लिए महिलाओं और किशोरियों ने शहर में रैली निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम के समापन पर चार लोगों को जीवकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन भी वितरित की गईं।

समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी चौराहा से परेड चौराहा, सदर बाजार, कृष्णा टॉकीज मार्ग होते हुए रैली हाउसिंग कॉलोनी पहुंची। कलेक्टर इलैया राजा टी ने हरीझंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाउसिंग कॉलोनी पहुंचकर रैली सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में बच्चों ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, स्वच्छता अभियान को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर मंचासीन विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष कलावती मिहोलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, शहर काजी इरफान, कांग्रेस के प्रदेश मंत्री खिजर मोहम्मद कुरैशी, सामाजिक कार्यकर्ता महिमा चौहान भी उपस्थित थीं। इन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि बेटियों का सरंक्षण आज के दौर में बहुत जरूरी है। इन्होंने कहा कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ भी हमें खड़े होना पड़ेगा।

चार महिलाओं को दी मशीनें : कार्यक्रम में विधायक द्वारा रेखा राठौर, गीता शाक्य, जुलेखा सहित चार महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईं। विधायक ने कहा कि इन सिलाई मशीनों से निसंदेह यह महिलाओं अपने-अपने घर चलाने के लिए पैसों की व्यवस्था कर सकेंगी। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहीं महिलाओं का जिक्र किया।

बेटी बचाओ कार्यक्रम के दौरान रैली निकालते सामाजिक कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...