पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों का संकल्प, नकल न करेंगे न करने देंगे

छात्रों का संकल्प, नकल न करेंगे न करने देंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकल के कारण मैं नहीं कर पाया एमएससी : खेमरिया, स्कूली छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
नई व्यवस्था
नकल के खिलाफ स्कूली छात्र रैलियां ही नहीं निकाल रहे बल्कि नकल के ले रहे हैं। किशोरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कहा कि वे खुद नकल नहीं करेंगे और पड़ोसी छात्र को भी नहीं करने देंगे। छात्रों को यह संकल्प एसडीएम बीबी अग्निहोत्री ने दिलाया तो टीआई सुनील खेमरिया ने अपनी जिंदगी का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि नकल के कारण ही वे एमएससी नहीं कर पाए और सिर्फ ग्रेजुएट रह गए।

टीआई ने नकल की दुष्प्रवृत्तियों का जिक्र किया और कहा कि यह कभी आपकी सगी नहीं हो सकती। आपके साथ सदैव रहने वाला खुद के द्वारा अर्जित किया गया ज्ञान ही है। इसलिए नकल रूपी व्यसन से दूर रहें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। एसडीएम ने छात्रों को पहले तो नकल से बचने की सलाह दी फिर उन्हें संकल्प भी दिलाया। संकल्प में उन्होंने छात्र-छात्राओं से हाथ उठाकर कहलवाया कि वे नकल नहीं करेंगे और न करने देंगे। इस संकल्प के साथ स्वच्छता की भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सूबेदार तोमर, पत्रकार गणेश भारद्वाज, भानु श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कराते में ब्लैक बेल्ट राधेगोपाल यादव ने किया।

नकल न करने का संकल्प लेते स्कूली छात्र।

खबरें और भी हैं...