धर्मपुरी में पोल के बॉक्स में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई बाधित
भिंड | धर्मपुरी में बिजली कंपनी के एक पोल में लगे बॉक्स में आग लग गई। इस बॉक्स में आसपास के सात घरों में कनेक्शन दिए गए थे। इसके जलने के बाद सभी घरों में न सिर्फ बिजली की सप्लाई बाधित हो गई बल्कि कंपनी के लोगों ने जब उसे दुरुस्त कर दिया तब कहीं सप्लाई शुरू हो पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी द्वारा घटिया स्तर के बॉक्स लगाए जाने से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कभी पोल के बॉक्स में आग लग जाती है तो कभी घरों के बाहर लगे मीटर जलने लगते हैं।