पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘समाज में लड़कियों की घटती संख्या हमारे लिए चिंता का विषय’

‘समाज में लड़कियों की घटती संख्या हमारे लिए चिंता का विषय’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | कन्याभ्रूण हत्या अौर लड़कियों की संख्या में कमी हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। आज भी समाज में लड़कियों अौर लड़कों की शिक्षा खाना पान में अंतर किया जा रहा है। सामाजिक परिवर्तन से ही इस कुरीति को समाप्त किया जा सकता है। यह बात मप्र मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस पर के अवसर पर चौधरी दिलीप सिंह कन्या महाविद्यालय में मुख्य अतिथि की आसंदी से पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने कही। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा डॉ. केएल माहेश्वरी अौर डॉ. हिमांशु बंसल उपस्थित थे। एसपी डॉ. आशीष ने कहा कि आज के युवाओं अौर बालिकाओं को संवेदनशील होने की जरूरत है, तभी भिंड शहर में कन्या शिशु में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए महिलाओं में सशक्तिकरण होने की आवश्यकता है, तभी लिंगानुपात सुधारा जा सकता है।

कार्यशाला को संबोधित करते डॉ. राधेश्याम शर्मा।