पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटा पीएमटी कांड में फंसा, नायब तहसीलदार गायब

बेटा पीएमटी कांड में फंसा, नायब तहसीलदार गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले दो माह से ड्यूटी से गायब हैं नायब तहसीलदार। एडीएम बोले- वे हर बार छुट्‌टी का आवेदन भेज देते हैं।

अरविंदशर्मा | भिंड/गोहद

मौमेंपदस्थ नायब तहसीलदार दुर्गालाल मौर्य अपने बेटे हेमदत्त मौर्य की पीएमटी फर्जीवाड़े में गिरफ्तारी के बाद से दो माह से ड्यूटी से गायब हैं। एसआईटी की टीम ने जब नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, तो वे नहीं मिले। एसआईटी ने एडीएम पीके श्रीवास्तव से भी नायब तहसीलदार की जानकारी ली। एडीएम ने एसआईटी को बताया कि नायब तहसीलदार अज्ञात जगह से छुट्टी के आवेदन कलेक्टोरेट में भेज रहे हैं।

मौ नायब तहसीलदार दुर्गालाल मौर्य ने अपने बेटे हेमदत्त मौर्य को फर्जी तरीके से डॉक्टर की नौकरी दिला दी। एसआईटी की टीम ने जब ग्वालियर पीएमटी फर्जीवाड़े से जुड़े दीपक यादव से पूछताछ की, तो उस दौरान नायब तहसीलदार श्री मौर्य अौर उनके बेटे का नाम सामने आया। पुलिस ने हेमदत्त मौर्य को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन नायब तहसीलदार दुर्गालाल मौर्य पिछले दो महीने से गायब हैं। अफसर जब उनको मोबाइल पर संपर्क करते हैं, तो वह बंद मिलता है।

गिरफ्तारीके लिए सेंवढ़ा अौर ग्वालियर में टीमें दे रही दबिश: पीएमटीफर्जीवाड़े से जुड़े नायब तहसीलदार दुर्गालाल मौर्य को पकड़ने के लिए एसआईटी की टीमें भिंड, मौ, सेंवढ़ा अौर ग्वालियर में दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि नायब तहसीलदार के तार पीएमटी फर्जीवाड़े से जुड़े हैं, उनकी गिरफ्तारी होने के बाद पूछताछ की जाएगी।

चंबलकमिश्नर ने दिए है नायब तहसीलदार को नोटिस: जिलाप्रशासन के अफसरों का कहना है कि मौ नायब तहसीलदार की गायब रहने अौर पीएमटी फर्जीवाड़े में शामिल होने की सूचना चंबल कमिश्नर को दी गई थी, उसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार मौ को नोटिस जारी किए हैं।

अज्ञात जगह से भेज रहे हैं छुट्‌टी के आवेदन

^नायबतहसीलदार अज्ञात जगह से छुट्टी के आवेदन कलेक्टोरेट में भेज रहे हैं। वह दो महीने से गायब हैं। उनका मोबाइल भी बंद है। पीकेश्रीवास्तव, एडीएम

गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

^मौनायब तहसीलदार दो महीने से फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। उन्होंने अपने बेटे को फर्जी तरीके से डॉक्टर की नौकरी दिलवाई थी। बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्रजैन, एएसपी

25 लाख दिए थे

पुल