पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिंड | गौरीसरोवर के गऊघाट पर पिछले दिनों 24वें तीर्थंकर

भिंड | गौरीसरोवर के गऊघाट पर पिछले दिनों 24वें तीर्थंकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | गौरीसरोवर के गऊघाट पर पिछले दिनों 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की प्राचीन प्रतिमा मिली थी। जैन समाज अब गौरी सरोवर में प्रतिमाओं को खोजने के लिए कलेक्टर मधुकर आग्नेय को 15 सितंबर को ज्ञापन सौंपेगा। कलेक्टर से वह गोताखोरों के माध्यम से गौरी सरोवर से प्रतिमाओं को निकलवाने को लेकर बात करेंगे। मनोज जैन ने बताया कि गौरी सरोवर में जैन समाज की अौर भी ऐतिहासिक प्रतिमाएं हो सकती हैं, जिसको लेकर जैन समाज 15 सितंबर को परेट मंदिर पर सुबह दस बजे एकत्रित हो जाएगा, उसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा।

गौरी सरोवर से जैन प्रतिमाओं को निकालेंगे गोताखोर