- Hindi News
- अमायन भिंड | अड़ोखरके सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा तीन
अमायन/भिंड | अड़ोखरके सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा तीन
अमायन/भिंड | अड़ोखरके सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा ने प्रश्न का सही जवाब नहीं दिया, तो टीचर ने डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना शनिवार सुबह की है। अमायन थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अड़ोखर निवासी सत्यभान श्रीवास की आठ वर्षीय बेटी नैनसी सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची ने बताया कि उसे टीचर रॉबीराज बुंदेला पढ़ाने आए। उन्होंने कुछ प्रश्न पूछे, जिसमें बच्ची जवाब नहीं दे पाई, तो उसके हाथ पैर में जमकर डंडे मारे। डंडों के निशान बच्ची के शरीर पर दिख रहे हैं।
प्रश्न का सही जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने छात्रा को पीटा