पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट बंटे नहीं, पार्षद बनने वोट मांगने अभी से पहुंचने लगे नेता

टिकट बंटे नहीं, पार्षद बनने वोट मांगने अभी से पहुंचने लगे नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस वार्डों में सर्वे कराने में जुटी, भाजपा में चल रहा है बैठकों का दौर।

भास्करसंवाददाता | भिंड

नगरीयनिकायचुनाव के टिकट भले घोषित नहीं हुए हों, लेकिन पार्षद पद के उम्मीदवारों ने वार्डों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। वार्डों में यह नेता घर-घर संपर्क करने लगे हैं। इतना ही नहीें क्षेत्र के विकास को लेकर नेता लुभावने वादे भी कर रहे हैं। जबकि भाजपा और कांग्रेस में अभी सिर्फ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने शनिवार को 2 नगर पालिका अौर 9 नगर पंचायतों को लेकर चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शनिवार को भाजपा ने चुनाव को लेकर मैराथन बैठक का आयोजन किया। जिसमें चुनाव को लेकर पूर्व विधायकों, वर्तमान विधायक अौर सांसद को जिम्मेदारी सौंपी है। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर के 39 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर सर्वे कराने में जुटे हैं, लेकिन नामों की घोषणा से पहले ही नेता जनता के बीच जाकर वोट मांगने में लगे हैं।

भाजपानेता पहुंची वोट मांगने:शहर केवार्ड क्रमांक तीन में भाजपा नेता शशि भूषण सिंह चौहान ने अपनी प|ी गुंजन चौहान की दावेदारी ठोक दी है। वह जनता के बीच जाकर शनिवार को वोट मांगते नजर आए। गुंजन ने दावा किया भाजपा उनके नाम की घोषणा करेगी। वह जनता के बीच जाकर वार्ड के विकास की बात कहकर वोट मांग रही हैं। उनका कहना है कि वार्ड में रहकर वह जनता की सेवा करेंगी।



सर्वे के आधार पर करेंगे चयन

^प्रत्याशियोंका चयन सर्वे के आधार पर किया जाएगा। वार्ड में नेता पहले से ही वोट मांग रहे हंै, तो अच्छा है। कांग्रेस इस बार 39 सीटों पर कब्जा करेगी। रमेशदुबे, जिलाध्यक्षकांग्रेस

टिकटों का वितरण जल्द

^प्रत्याशियोंके चयन को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सभी पदाधिकारियों के सलाह से टिकटों का वितरण किया जाएगा। केशवसिंह भदौरिया, भाजपाजिलाध्यक्ष

रात में लगती है चौपाल

कांग्रेसीनेता मल्ले गुर्जर गोलंबर पर जनता की चौपाल लगाकर बैठते हैं। देर रात तक वह जनता के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस उनको ही उम्मीदवार बनाएगी। उधर भाजपा से माता प्रसाद सोनी भी भाजपा की ओर से ताल ठोक रहे हैं, लेकिन सिट