पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिंड | मिहोनाकस्बा के वार्ड 11 में मंगलवार-बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारणों का अभी खुलासा नहीं हाे सका है। मिहोना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड 11 निवासी ठाकुरप्रसाद उर्फ छुन्ना (30) पुत्र शिवप्रसाद जाटव रात को अपने घर पर था, तभी उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को पता लगा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव का लहार अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही, मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



अवैधशराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

भिंड | मौथाना अंतर्गत सलमपुरा गांव में देशी शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी तीन हजार की अवैध शराब को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब के साथ दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार उमेश राजौरिया, दिनेश रजौरिया निवासी रसनोल 122 देशी शराब के क्वाटर सालमपुर गांव में बेचने गए थे। पुलिस ने देशी शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।