पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को मैसेज भेजकर दी तेजाब डालने की धमकी

युवती को मैसेज भेजकर दी तेजाब डालने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | शहरके आर्य नगर मंे रहने वाली एक युवती को मोबाइल पर मैसेज द्वारा धमकी दी गई है। मैसेज करने वाले युवक ने कहा है कि अगर कोतवाली में दर्ज पुराना मामला वापस नहीं लिया, तो वह तेजाब डाल देगा। जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले पीड़ित की शादी तय हो गई थी, तब बैतूल निवासी युवक आकाश सोनी ने युवती के अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल दिए। इससे शादी टूट गई। युवती ने आकाश सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्रभारी कोतवाली टीआई जेएस यादव ने बताया कि इसी मामले में राजीनामा के लिए आकाश 17 सितंबर से दबाव बना रहा है। वह अश्लील और धमकी भरे एसएमएस कर रहा है। आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।