- Hindi News
- मेंटेनेंस के लिए आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली
मेंटेनेंस के लिए आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली
भिंड | शहरके आईटीआई क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन पर रखरखाव कार्य को लेकर रविवार को चार घंटे बिजली गुल रहेगी। शहर के आईटीआई क्षेत्र, यदुनाथ नगर, कलेक्टोरेट, एसपी ऑफिस, स्वतंत्र नगर, जामुना नगर, अम्बेडकर नगर क्षेत्रों में सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी, यह जानकारी बिजली कंपनी के एई अभय चौपड़ा ने दी।