- Hindi News
- सीएम हेल्पलाइन की 2000 शिकायतें पेंडिंग, पीएचई ईई की वेतनवृद्धि रोकी
सीएम हेल्पलाइन की 2000 शिकायतें पेंडिंग, पीएचई ईई की वेतनवृद्धि रोकी
{आयुक्त की नाराजगी के बाद कलेक्टर ने भी लापरवाह अफसरों को लगाई फटकार।
भास्करसंवाददाता|भिंड
जिलेमेंपिछले एक साल से सीएम हेल्पलाइन की दो हजार शिकायतें पेडिंग होने पर प्रमुख सचिव एंटोनी डिसा ने नाराजगी व्यक्त की है, उसके बाद चंबल कमिश्नर शिवानंद दुबे ने भी जिले के सभी तहसीलदारों अौर नायब तहसीलदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही पीएचई विभाग के ईई टीआर शाक्य की दो वेतनवृद्धि रोक दी हैं। चंबल कमिश्नर ने नोटिस में लिखा है कि अगर सात दिन में जवाब प्रस्तुत नहीं किया, तो वह वेतन वृद्धि रोकने के साथ कड़ी कार्रवाई करेंगे। आला अफसरों द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने सोमवार को टीएल बैठक जिले के सभी अफसरों को चेतावनी पत्र लिखकर नाराजगी जताई है।
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दावा करते हैं कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्काल निराकरण कर दिया जाता है, लेकिन भिंड जिले में पिछले एक साल से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण करने में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते भिंड जिले में दो हजार से अधिक लोगों की शिकायतें पेडिंग में हैं। इसको लेकर जनता ने कई बार निवर्तमान कलेक्टर एमसिबि चक्रवर्ती से लेकर कलेक्टर मधुकर आग्नेय के सामने जनसुनवाई में नाराजगी जताई। लेकिन उसके बाद भी कलेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की।
भिंड कलेक्टोरेट
कमिश्नर ने भी जारी किए हैं नोटिस
^सीएमहेल्पलाइन के निराकरण को लेकर मैंने पत्र लिखा है। जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को पेंडिंग शिकायतों के निराकरण को लेकर हिदायत सोमवार को टीएल बैठक में दी। कमिश्नर ने भी नोटिस जारी किए हैं। मधुकरआग्नेय, कलेक्टरभिंड
पीएचई में शिकायतों का अंबार
पीएचईविभाग में सीएम हेल्पलाइन की तीन सौ से अधिक शिकायतें पेडिंग में है, जिसकी वजह से पीएचई कार्यपालन यंत्री टीआर शाक्य की चंबल कमिश्नर ने दो-दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन की एल-1, एल-2, एल-3 अौर एल-4 शिकायतें पेडिंग में हैं। पीएचई कार्यपालन पालन यंत्री को यह भी दिशा निर्देश दिए हैं कि अगर वह आगे लापरवाही बरतते हैं, तो उनके खिलाफ अौर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व विभाग में 280 शिकायतें पेंडिंग
राजस्वविभाग में सीएम हेल्पलाइन की 280 से अधिक शिकायतें पेंडिंग हैं, जिसके चलते चंबल कमिश्नर शिवानंद दुबे ने तहसीलदार रा