पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूनतम तापमान 8 पर, ठंड बढ़ी

न्यूनतम तापमान 8 पर, ठंड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिन भर छाए रहे बादल, ठंडी हवा चली।

भास्करसंवाददाता|भिंड

सोमवारकोन्यूनतम तापमान 8 डिसे पर गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को पूरे दिन काले बादल छाए रहे। साथ ही, ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को पूरे दिन सर्दी का अहसास होता रहा। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से चले। इधर तापमान में अचानक हुई गिरावट को देखते हुए डॉक्टर्स भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

उत्तरी हवा चलने के कारण ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिन से दिन-रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। दरअसल दिसंबर में ठंड पूरा जोर पकड़ लेती है। इस बार तेज ठंड पड़ने में देरी हुई है, लेकिन अब सर्दी जोर पकड़ती जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिसे दर्ज किया गया और अधिकतम पारा 26 डिसे पर पहुंचा। अब रातें सर्द होने लगी हैं। 7-8 नवंबर की रात इस सीजन में अब तक की सबसे ठंडी रात रही है। न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 2 डिसे कम हो गया है। इस कारण लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सराहा लेना पड़ रहा है। हालांकि पिछले सालों की तुलना में इस बार सर्दी का सिलसिला देरी से शुरू हुआ है।

ऐसे लुढ़का पारा

तारीखन्यूनतम अधिकतम

5नवंबर 14.0 28.0

6 नवंबर 10.0 28.0

7 नवंबर 9.1 27.0

8 नवंबर 8.0 26.0

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

सोमवार को सर्दी अधिक होने से गर्म कपड़े पहनकर बाजार से निकलती महिलाएं।

बच्चों का ध्यान रखें

^सर्द हवाओं के सीधे संपर्क में आने से त्वचा में फ्रॉस्ट वाइट होने का डर रहता है। इसमें स्किन पर छोटे-छोटे घाव उभर आते हैं। इससे बचने के लिए सर्दी से बचाव करें। खास सावधानी छोटे बच्चों के प्रति रखनी चाहिए। क्योंकि इनकी त्वचा अधिक सैंसटिव होती है। डॉ.देवेश शर्मा, जनरलफिजीशियन जिला अस्पताल भिंड