सरोवर में कूदी महिला राहगीर ने बचाई जान
{गृहक्लेश से परेशान थी महिला इसलिए किया आत्महत्या का प्रयास।
भास्करसंवाददाता|भिंड
गृहक्लेशसे तंग एक महिला ने शहर के गौरी सरोवर में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। महिला पानी में गिरी, तो यहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी जान पर खेलकर महिला काे बचा लिया। घटनाक्रम सोमवार दोपहर का है। हालांकि महिला के शिकायत करने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गौरी सरोवर किनारे स्थित मोटे गणेश मंदिर के पास महिला खड़ी थी। यह सरोवर की ओर आगे बढ़ी आैर बिना कुछ सोचे ही पानी में कूद गई और इसमें छटपटाने लगी, तभी यहां से गुजर रहा एक साइकिल सवार राहगीर रुक गया। उसने महिला को पानी में छटपटाते देखा, तो अपनी जान की परवाह किए बिना ही महिला को बचाने गौरी सरोवर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद राहगीर महिला को सही सलामत निकाल लाया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस काे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला ने अपना नाम शीला गुप्ता (35) प|ी रामसिया बताया निवासी चतुर्वेदी नगर बताया।
परेशान थी महिला
महिलाशीला गुप्ता ने बताया कि वह गृह क्लेश से परेशान थी। घर में आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। इसी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शीला मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
नहीं आई शिकायत
^महिला गौरी सरोवर में कूद गई, इसकी मौखिक सूचना तो मिली थी, लेकिन कोई भी मामले में शिकायत करने नहीं आया। ही महिला ने किसी तरह की शिकायत की है। दामोदरगुप्ता, टीआईसिटी कोतवाली भिंड
गौरी सरोवर में कूदकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास।