महिला की पिटाई कर रुपए छीने
महिला ने गालीगलौज करने से मना किया तो आराेपियों ने ईंट-पत्थर से किया हमला।
भास्करसंवाददाता|भिंड
शहरकेपेच नंबर एक मूंदड़ा गली में एक महिला से कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। घटना सोमवार दोपहर की है। महिला को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उससे 5 हजार रुपए सोने के गहने भी छीन लिए। हालांकि कोतवाली पुलिस ने मारपीट की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम परा हाल अटेर रोड भिंड निवासी सरोज कुशवाह (29) प|ी चतुरी सिंह पेच नंबर दो में सुखवीर यादव के घर से पांच हजार रुपए लेकर रमेश हलवाई के घर की ओर जा रही थीं। रास्ते में उसे मोहल्ले के सुरेश जैन, मोहित जैन मोहित का भाई मिल गए। इन तीनों ने गाली-गलौज करते हुए महिला से अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा पांच हजार रुपए कान के गहने छीन लिए। महिला सरोज कुशवाह ने विरोध किया, तो उसके साथ इन तीनों ने ईंट-पत्थर से मारपीट कर दी।
घटना के बाद सरोज कुशवाह सिटी कोतवाली पहुंची, यहां उन्होंने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सुरेश जैन, मोहित जैन मोहित के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रुपए गहने छीनने की पुलिस जांच कर रही है। सरोज कुशवाह को घायल हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।