पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस मुठभेड़ में मारे बदमाशों ने ही मालनपुर में व्यापारी को मारी थी गोली

पुलिस मुठभेड़ में मारे बदमाशों ने ही मालनपुर में व्यापारी को मारी थी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक के भाई ने ग्वालियर पहुंचकर की एक आरोपी की शिनाख्त।

भास्करसंवाददाता|भिंड

ग्वालियरमेंएएसआई की हत्या करने वाले बदमाशों ने ही मालनपुर में किराना व्यापारी गुलशन जैन की गोली मारकर हत्या की थी। एएसआई के दो हत्याराें को पुलिस ने गत रात्रि ग्वालियर में मुठभेड़ में मार गिराया। इनमें से एक बदमाश की गुलशन के भाई ने ग्वालियर पहुंचकर शिनाख्त कर ली है। हालांकि दूसरे बदमाश के बारे में वह कुछ भी स्पष्ट नहीं कह सका है।

मालूम हो, कि रविवार-सोमवार की रात ग्वालियर पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों को मार गिराया। इनके नाम विक्की वाल्मीकि निवासी नेपरी कैलारस सोनू नट निवासी गोल पहाड़िया ग्वालियर थे। दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कुछ दिन पहले ग्वालियर में लोगों को गोली मारकर घायल किया था। साथ ही, बहोड़ापुर चौकी से एक एएसआई आरएस गौतम की हत्या कर उसकी पिस्टल लूट ले गए थे। इसके बाद उक्त बदमाशों ने 3 दिसंबर की रात मालनपुर की सब्जी मंडी किराना व्यापारी गुलशन उर्फ गुल्लू जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। गुल्लू के पिता को भी गोली से घायल किया। बदमाश गुलशन की दुकान से रुपए लूटकर फरार हो गए थे। ग्वालियर में हुए एनकाउंटर के बाद मालनपुर टीआई शेर सिंह मृतक के भाई मोहित जैन को लेकर ग्वालियर में पीएम हाउस पर बदमाशों की शिनाख्त कराने पहुंचे। मोहित ने टीआई को बताया कि जब यह वारदात अंजाम दी गई थी, तब सोनू नट बदमाशों के साथ था। सोनू ने ही दुकान में गल्ले से रुपए निकाले थे।

ȤæòÜô¥Â

ÖæS·¤Ú