गाेली लगने से युवक घायल, मामला दर्ज
भिंड | अमायनथाना क्षेत्र के बछरेटा गांव में कट्टे से गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बछरेटा निवासी राजवीर (35) पुत्र थान सिंह राजपूत के यहां करू राजपूत निवासी टकपुरा, शिव सिंह राजपूत निवासी टकपुरा, अजमेर सिंह निवासी बछरेटा कल्लू कुशवाह निवासी लहरौली आए थे। मेहगांव एसडीओपी बीके माहौर ने बताया कि राजवीर की बेटी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। उसी मामले में यह लोग राजीनामा का दबाव बना रहे थे। यहां कट्टे से गोली चल गई। जिससे राजवीर घायल हो गया। राजवीर को गोली किसके कट्टे से लगी, इस बात की जांच की जा रही है।