नहीं मिली राशि, सौंप दी गलत रिपोर्ट
नहीं मिली राशि, सौंप दी गलत रिपोर्ट
लहार | जिलेमें सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण मामले की हकीकत जाने बिना ही किया जा रहा है। कस्बे में संचालित नूरानी अरविया मदरसे को छह महीने से मध्यान्ह भोजन के लिए राशि नहीं दी गई। इसके संचालक ने यह शिकायत सीएम हेल्पलाइन मंे की थी। जिला पंचायत की ओर से इस मामले में भुगतान किए जाने की रिपोर्ट दे दी गई। मामले की सत्यता यह है कि उसका भुगतान नहीं किया गया है। इसकी शिकायत हारिस मंसूरी ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय से की है।
कस्बे में संचालित नूरानी अरविया मदरसा में पिछले छह महीने से खाद्यान के लिए राशि नहीं दी जा रही है। ही इसमें खाना बनाने वाले रसोइयों को मानदेय का भुगतान किया गया है। मदरसे के संचालक हारिस मंसूरी ने मदरसे के लिए खाद्यान्य के लिए राशि का भुगतान करने की मांग की है। वहीं रसोइयों को मानदेय नहीं मिलने के कारण भी मदरसे में खाना बनाने में परेशानी हो रही है। जिला पंचायत की ओर से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण मनमाने तरीके से किया जा रहा है।
इस मामले में भिंड जिला पंचायत सीईओ बीएल अहिरवार का कहना है कि यदि ऐसा किया गया है तो गलत है। मामले की जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।