उमा करारे गोहद एसडीएम, मिश्रा रिलीव
भिंड | गोहदएसडीएम आरसी मिश्रा सोमवार की शाम को रिलीव हो गए। वह मंगलवार को ग्वालियर कलेक्टोरेट में ज्वाइंट कलेक्टर के पद पर ज्वाइन करेंगे। डिप्टी कलेक्टर उमा करारे मंगलवार को गोहद एसडीएम के तौर पर ज्वाइन करेंगी। डिप्टी कलेक्टर उमा करारे ने कहा कि उनके आदेश जारी हो गए हैं। वह मंगलवार को गोहद एसडीएम के तौर पर ज्वाइन करने पहुंचेगी। आरसी मिश्रा ने बताया कि वह ग्वालियर सोमवार की देर शाम रवाना हो जाएंगे।