- Hindi News
- 96 किमी के हाईवे पर दर्जनों गड्ढे, हादसों में जा रही जान
96 किमी के हाईवे पर दर्जनों गड्ढे, हादसों में जा रही जान
घटिया निर्माण के कारण हाईवे पर बीचों-बीच कई जगह हुए गड्ढे।
भास्करसंवाददाता|भिंड
एनएच-92परकई जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके एमपीआरडीसी द्वारा सड़क के मेंटेनेंस की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाईवे पर बरोही के पास तो एक गहरा गड्ढा भी हो गया है, जो कि गाड़ी चलाने वालों को दूर से नजर नहीं आता।
जानकारी के अनुसार एनएच-92 की ग्वालियर से लेकर फूप तक कुल लंबाई 96 किमी है। इसका निर्माण सीएनसी कंपनी ने करोड़ों रुपए की लागत से करीब तीन साल पहले किया था। लेकिन निर्माण के समय गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग हुआ। इसीलिए तो सड़क निर्माण के बाद से ही धंसकने लगी थी। अब तो स्थिति यह है कि हाईवे पर मालनपुर से फूप के बीच कई स्थान पर गहरे गड्ढे उभर आए हैं।
हादसोंका कारण बन रहे हैं गड्ढे : जिलेमें पिछले कुछ साल से हादसों का ग्राफ बढ़ा है। इनमें एक कारण हाईवे के गड्ढे भी हैं। इन गड्ढों में तेज रफ्तार वाहन जाने से गाड़ी बहक जाती हैं और ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर पाते। नतीजा हादसा हो जाता है। इसके अलावा कई बाइक सवार गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। तीन माह पहले गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी की मौत हो गई थी। इसी तरह करीब एक माह पहले गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में कस्टम इंस्पेक्टर भी हादसे का शिकार हुए थे।
कबसही कराया जाएगा हाईवे :नेशनल हाईवे-92पर बरोही के पास सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा हो गया है। इसी तरह का गड्ढा बायपास पर अजाक थाने के सामने भी है। बायपास पर एमजेएस कॉलेज की पुलिया के पास सड़क कटने से गड्ढा हुआ है। इन गड्ढों को एमपीआरडीसी द्वारा सही नहीं कराया जा रहा है।
पांच साल में हुए हादसे
सालहादसे मृतक घायल
2010667 146 780
2011 812 149 853
2012 871 213 896
2013 981 246 1131
2014 719 176 791
(वर्ष2014 के आंकड़े सिर्फ सितंबर तक के हैं)
अनदेखी | जर्जर हो रहे एनएच-92 का नहीं कराया जा रहा मेंटेनेंस
हाईवे ठीक कराया जाएगा
^एनएच-92 को सही कराया जा रहा है। हमने इस संबंध में निर्माण कंपनी सीएनसी को रिमाइंड करा दिया है। जल्द ही हाईवे ठीक हो जाएगा। आरसीमिश्रा, डीजीएमएमपीआरडीसी ग्वालियर
एनएच-92 पर बरोही के पास हुआ एक फीट गहरा गड्ढा जहां आएद