पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिन में समस्या हल नहीं तो करेंगे आंदोलन

पांच दिन में समस्या हल नहीं तो करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड-भारौलीसेअमायन मार्ग का निर्माण पिछले दो सालों से चल रहा है, लेकिन आज तक सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया। सोमवार को दो दर्जन से अधिक कांग्रेस अौर बीएसपी के नेताओं ने कलेक्टर मधुकर आग्नेय को ज्ञापन दिया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि अगर पांच दिन में उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वह जिला मुख्यालय पर धरना देकर आंदोलन करेंगे। कलेक्टर ने कार्रवाई करने की बात कही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह ने बताया कि भिंड-भारौली-अमायन मार्ग का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन लोकनिर्माण विभाग अौर ठेकेदार की लापरवाही की वजह से सड़क का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका है। भिंड के तीन निवर्तमान कलेक्टरों को भी इस समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया, लेकिन उसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा नहीं कराया गया।

चालीसफीसदी घरों में डले ताले: ग्रामीणोंने बताया कि भारौलीखुर्द, भारौलीकलां, बबेड़ी,नुन्हाटा, सीताराम का पुरा, गोरम, सडा, अड़ोखर, टकपुरा, कामनपुरा, घासीपुरा सहित 20 गांव के लोग सड़क पर धूल उड़ने की वजह से सांस की बीमारी से ग्रसित हो गए हैं। इन गांव के 40 फीसदी लोग धूल की वजह से गांव छोड़कर शहर में रहने लगे हैं। कलेक्टर ने कहा कि वह सड़क पर डामरीकरण कराने को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अफसरों को दिशा निर्देश देंगे।

कलेक्टोरेट में भारौली गांव के लोगों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन।