पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक संगठनों के साथ हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

सामाजिक संगठनों के साथ हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागवंतीबाईशिक्षा प्रसार समिति ने शहर के विद्या विकास कॉन्वेंट स्कूल में सामाजिक संगठनों के साथ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रबलप्रताप सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल सिंह भदौरिया अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघ भारत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामप्रकाश तिवारी सदस्य पशुपालन गौ संवर्धन समिति, स्नेहलता जैन उपाध्यक्ष दिगंबर जैन महिला समिति उपस्थित थीं।

इस दौरान संस्था के पहलवान सिंह भदौरिया ने उद्बोधन देते हुए कहा कि भारत में 2001 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात 927 था, लेकिन 2011 में 919 ही रह गया है। मप्र में 2001 में 932 था, लेकिन 2011 में 918 रह गया है। चंबल संभाग का 850 था, लेकिन अब 2011 में 840 ही रह गया। औसत 952 होना चाहिए। इसी तरह जिले का लिंगानुपात 832 था, जो अब 843 हो गया है। इसमें शासन एवं सभी समाज सेवियों का सहयोग रहा है। इसे अभी और बढ़ाने की आवश्यकता है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मुन्नालाल शर्मा, दशरथ सिंह कुशवाह, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह सांकरी, कप्तान सिंह राठौर अजय मिश्रा, कु. पुष्पलता शर्मा, ममता शर्मा, नीलम शर्मा, विमलेश दुबे आदि उपस्थित थे।