सड़क पर खडे़ युवक को बस ने मारी टक्कर
भिंड| देहातथाना क्षेत्र स्थित लहार रोड के पास बुधवार को अज्ञात बस की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार प्रदीप (19) पुत्र बनवारी धानुक निवासी देवरी दोपहर के करीब 2 बजे के समय लहार रोड पर किसी का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से तेज गति में रही बस ने प्रदीप को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भिंड. बसकी टक्कर से घायल युवक।