शौच की कहकर निकला युवक पेड़ पर लटका मिला
भिंड| देहातथाना क्षेत्र के मुरलीपुरा गांव में बुधवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार रामकिशोर (35) पुत्र लोकमन सखवार मंगलवार की शाम अपने घर से शाम करीब 6 बजे शौच के लिए कहकर निकला था। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। अगले दिन बुधवार की सुबह मृतक के बेटे दिनेश को रामकिशोर का शव अपने खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।