पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी लोग बनवाएं अपने मजदूरी कार्ड : गौर

सभी लोग बनवाएं अपने मजदूरी कार्ड : गौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूर प्राथमिकता से बनवाएं मजदूरी कार्ड।

भास्करसंवाददाता|भिंड

मजदूरोंकेलिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन उनकी जानकारी होने से मजदूर लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसलिए सभी लोग प्राथमिकता से अपने मजदूरी कार्ड बनवा लें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। यह बात मजदूर एकता संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौर ने कही।

मौका था, बुधवार सुबह शहर के मेला परिसर स्थित पार्क में मजदूर एकता संघ के बैनर तले आयोजित मजदूरों की मीटिंग का। इसमें अध्यक्ष श्री गौर ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कारीगर, लेबर, सब्जी वाले, फेरी वाले, ठेले वाले, दुकानों पर काम करने वाले, ईंट भट्टा पर काम करने वाले आदि सभी लोग मजदूरों की श्रेणी में ही आते हैं। इसलिए हम सभी का अधिकार है कि हमारे लिए संचालित योजनाआें का हम लाभ ले सकें। मीटिंग में यशपाल सिंह, मुन्ना भारती, हरवंश सिंह, वीरेंद्र, रामप्रकाश, खुशीलाल शाक्य, नरेश, राजू, अजय, यादराम, कल्लू, श्रीकृष्ण, देवीदयाल, रुप सिंह, संतोष, ओमप्रकाश, छोटेलाल शर्मा, मोनू शर्मा, नरेश, गौरीशंकर, राजेश आदि मौजूद रहे।

भिंड. एकतासंघ के बैनर तले आयोजित बैठक में उपस्थित मजदूर।