मंदिर की दानपेटी से 20 हजार रुपए चोरी
भिंड | गोहदथाना क्षेत्र के छीमका गांव में आसमानी माता मंदिर से मंगलवार-बुधवार की रात अज्ञात चोर दानपेटी में रखे रुपए चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार छीमका गांव के आसमानी माता मंदिर में रात के समय अज्ञात चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर गर्भ गृह में घुस गए। चोरों ने वहां पर रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपए पार कर दिए। सुबह जब ग्रामीण पूजा करने आए तब उन्हें चोरी होने का पता चला।