पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | चौ.रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित डे-केयर सेंटर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक एसबी कबीरपंथी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मनुष्य होने के नाते जो अधिकार प्राप्त हैं, वो ही मानवाधिकार हैं। सभी को अपने अधिकारों को हासिल करना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर रामबहादुर शर्मा, समाजसेवी किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुनील दुबे, कलापथक दल के संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर योगेश यादव, संजय यादव, अजय यादव, राहुल सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।