- Hindi News
- सिपाही पर हमला करने वाले आरोपियों पर इनाम घोषित
सिपाही पर हमला करने वाले आरोपियों पर इनाम घोषित
भिंड| उदोतपुरागांव में जुआ पकड़ने के लिए गई देहात थाना पुलिस के सिपाही भिखारीलाल त्यागी पर हमला करने वाले आठ आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। आरोपियों में पंकज पुत्र मुन्ना सिंह भदौरिया उम्र 25, धर्मेन्द्र पुत्र गजेन्द्र सिंह भदौरिया उम्र 35 साल, नागेन्द्र पुत्र गजेन्द्र सिंह भदौरिया उम्र 38 साल, सिरोमन पुत्र करन सिंह भदौरिया उम्र 60 वर्ष, हरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह भदौरिया उम्र 30 साल, मोनू पुत्र बलवीर सिंह भदौरिया उम्र 22 साल, मुन्ना सिंह पुत्र करन सिंह भदौरिया उम्र 50 साल राजवीर सिंह भदौरिया उम्र 30 साल शामिल है। इनाम की राशि सभी पर दो-दो हजार रुपए रखी गई है। हालांकि पुलिस ने इनमें से दो आरोपी धर्मेंद्र भदौरिया नागेंद्र भदौरिया को मुखबिर की सूचना से गुरुवार को हिरासत में ले लिया है।