14 करोड़ से होगा 39 वार्डों का विकास
नगर पालिका में हुए थे विकास कार्यों के टेंडर, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण चालू नहीं हो सके काम।
भास्करसंवाददाता| भिंड
शहरके 39 वार्डों में 14 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। यह काम नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता के कारण नहीं चालू हुए थे, लेकिन इनके टेंडर पहले हो चुके हैं। अब चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है, तो नगर पालिका सभी निर्माण कार्यों को चालू करा रही है। प्रत्येक वार्ड में औसतन 20 लाख रुपए के काम किए जाएंगे, जिनमें सीसी रोड, पक्की नाली आदि शामिल हैं।
मालूम हो, कि नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 3 नवंबर को आचार संहिता लागू कर दी गई थी। इससे पहले नगर पालिका में सितंबर, अक्टूबर नवंबर माह में वार्डों में विभिन्न कार्यों के टेंडर किए गए। अधिकांश जगह चुनाव से पहले काम शुरू नहीं हो सके। इनके वर्क ऑर्डर दूसरी प्रक्रियाओं काे पूरा करने में ही निर्माण कंपनी को समय लग गया। नगर पालिका द्वारा जो काम स्वीकृत किए गए हैं, इनमें प्रत्येक वार्ड के लिए औसतन 20 लाख रुपए के कार्य होना हैं।
अबप्रभावी नहीं है आचार संहिता : अधिकारियोंका मानना है कि नगर पालिका के दोनों चरण के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके अलावा इनकी मतगणना भी हो चुकी है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव से पहले लागू की गई आचार संहिता अब प्रभावी नहीं है। इसलिए रोके गए सभी विकास कार्यों को शुरू कराया जाएगा। यह काम दो-एक दिन में चालू हो जाएंगे।
अटेर रोड पर स्थित ओझा मार्ग जर्जर।
निर्माण कार्यों को रुकवा दिया गया था
^चुनावी आचार संहिता के कारण निर्माण कार्यों को रुकवा दिया गया था। अब चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, इसलिए सभी काम दोबारा शुरू कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य होने से जनता को काफी राहत मिलेगी। आरएसछारी, सीएमओनपा भिंड