- Hindi News
- दो साल की मासूम से मुंहबोले चाचा ने किया दुराचार
दो साल की मासूम से मुंहबोले चाचा ने किया दुराचार
सीता नगर की घटना, है नाबालिग आरोपी
भिंड|शहरके सीता नगर में समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना अंजाम दी गई। दो साल की मासूम बच्ची से पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा ने ही दुराचार कर दिया। हालांकि आरोपी भी नाबालिग है। आरोपी बॉल उठाने के बहाने बच्ची के घर में घुस गया और वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। बाद में परिजन आरोपी को लेकर थाने पहुंचे और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
घटना गुरुवार दोपहर की है। 15 साल का आरोपी किशोर अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। पड़ोस के घर की छत पर बॉल चली गई। किशोर इस बॉल को लेने छत पर गया। दो साल की बच्ची भी उसके पीछे चाचा-चाचा पुकारते हुए छत पर गई। यहां मौका देखकर किशोर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया और भाग निकला। परिजन ने जब मासूम बच्ची को रोते हुए देखा और उन्हें गंदे कपड़े नजर आए, तो पूरा माजरा समझ में गया। चूंकि उस समय आरोपी किशोर स्कूल चला गया था। वह शाम को चार बजे लौटकर आया, तो बच्ची के परिजन ने उससे पूछताछ की। आरोपी किशोर ने परिजन को सब कुछ बता दिया, जिसके बाद परिजन उसे देहात थाने लेकर आए। देहात थाना टीआई सीबीएस रघुवंशी ने बताया कि किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। बता दें, कि आरोपी कक्षा 10वीं का छात्र और सहारा इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।