- Hindi News
- गैस उपभोक्ताओं के लिए कलेक्टोरेट में शिविर आज
गैस उपभोक्ताओं के लिए कलेक्टोरेट में शिविर आज
भिंड| गैसउपभोक्ताओं को बैंक खाते से आधार कार्ड और बैंक पास बुक लिंक कराने के लिए शुक्रवार को बालाजी गैस एजेंसी द्वारा कलेक्टोरेट परिसर और कृषि उपज मंडी में शिविर लगाया जा रहा है। गैस एजेंसी संचालक रमन गुप्ता ने बताया कि कृषि उपज मंडी परिसर में स्टेट बैंक के पास उनके कर्मचारी अभी स्थाई कैंप लगाएंगे, जबकि कलेक्टोरेट में सिर्फ शुक्रवार को ही कैंप रहेगा। इसमें आकर उपभोक्ता अपने बैंक खाते से आधार कार्ड और पास बुक को लिंक कराकर सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।