पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों के पास पार्किंग नहीं, लग रहा जाम

बैंकों के पास पार्किंग नहीं, लग रहा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लश्कर रोड पर अस्पताल और धर्मशाला सहित होटल हंै, जिनके पास नहीं है पार्किंग।

भास्करसंवाददाता| भिंड

शहरकी लश्कर रोड पर जहां पर अधिकांश बैंकों की मुख्य शाखाएं हैं। इनके पास स्वयं की वाहन पार्किंग नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। लोगों को मजबूरी में अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। इस कारण से हर रोज ट्रैफिक जाम हो रहा है। बैंक प्रबंधन द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

लश्कर रोड पर एसबीआई, आईडीबीआई, ओबीसी, एक्सिस, बैंक हैं। इसके अलावा नर्सिंग होम, जिला अस्पताल, धर्मशाला, होटल मौजूद हैं। रोड के किनारे कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में सड़क के किनारे वाहन खड़े करना पड़ रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बैंकों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग काम से पहुंचते हैं। उनके द्वारा अपने वाहन पार्किंग नहीं होने से रोड पर मजबूरी में खड़े करना पड़ रहे हैं। जिससे यातायात बाधित हो रहा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था करना पड़ती है। आए दिन बैंकों के सामने लग रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए यातायात विभाग ने शहर की सभी बैंकों को पार्किंग स्थल बनाने के लिए कहा था। लेकिन किसी बैंक प्रबंधक ने पार्किंग तो दूर सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए एक गार्ड भी नियुक्त नहीं किया है। वाहनों को व्यवस्थित करने की कोई पहल नहीं की है। बैंकों की इस उदासीनता से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीच रोड पर खड़े वाहन, जिससे आए दिन होता है ट्रैफिक जाम।