सरकारी काॅलोनी में सड़कों पर भरा पानी
सरकारी काॅलोनी में सड़कों पर भरा पानी
भिंड| शहरकी सरकारी कालोनी कॉटनजीन में सड़क और घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण कॉॅलोनी के लोगों काे घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदगी की वजह से मोहल्ले में मच्छर पैदा हो रहे हैं। नगर पालिका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से लोगों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड क्रमांक 37 कॉटनजीन कॉॅलोनी में जल निकासी का कोई साधन नहीं हाेने से नाले, नालियाें का पानी सड़क के ऊपर से निकल रहा है। इस वजह से गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर दरबाजों के सामने भरा हुआ है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, शैलेंद्र सिकरवार, रोहित सिंह का कहना है कि हमारे मोहल्ले में कई सालों से पानी भरा हुआ है। इस वजह से मच्छर हो रहे हैं, जो रात के समय सोने नहीं दे रहे हैं। बरसात के समय पूरी कॉॅलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है। उस समय लोगों को मजबूरी में घरों में कैद होकर रहना पड़ता है। कॉॅलोनी में नगर पंचायत अध्यक्ष का सरकारी भवन होने के बाद भी यह हालत बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय कई नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन हमारी समस्या का निराकरण कोई नहीं कर रहा है।