युवक को गल्लामंडी में जिंदा जलाया,गंभीर
पांच लोगों ने मिलकर युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे लगा दी आग।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
शहरकी गल्लामंडी इलाके में पांच लोगों ने मिलकर एक युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। इससे वह युवक बुरी तरह जल गया। इसकी सूचना मिलते ही गल्ला मंडी गेट इलाके का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जले हुए युवक को जिला अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में युवक शरीर में हो रही जलन के कारण इधर-उधर भागता फिरा, लेकिन किसी स्टाफ ने उसे इलाज नहीं दिया। तब पुलिस ने पकड़कर उसे इमरजेंसी रूम के डाक्टर के पास पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर स्थिति के कारण तत्काल ग्वालियर रैफर किया गया।जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी गेट क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को किसी ने सूचना दी कि मंडी क्षेत्र में एक युवक जल गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई। अस्पताल में युवक ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि उसका नाम ओमप्रकाश बघेल पुत्र नाथूराम बघेल निवासी जामपुरा भिंड है। उसे गल्लामंडी में रामलखन और उसके अन्य साथियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है। इससे ज्यादा उस युवक ने कुछ नहीं बताया। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
पूराशरीर जल गया है
जिलाअस्पताल लाए गए ओमप्रकाश का पूरा शरीर जला हुआ था। वह केवल पेंट पहने था, बाकी शरीर समेत चेहरे का बुरा हाल था। इसीलिए डाक्टरों ने उसे ग्वालियर अस्पताल भेजा।
आग से जलाए गए युवक को जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर।