पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सीलेंस वैली स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

एक्सीलेंस वैली स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड| एक्सीलेंसवैली इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देवा श्री गणेशा, हनुमान चालीसा, सत्यदेव जयते, वंदे मातरम, नगाड़े संग ढोल,सत्यम शिवम सुंदरम आदि पर अपनी प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुशवाह और संस्थान के प्राचार्य राघवेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।