- Hindi News
- सीसीटीवी कैमरे बंद, कैसे हो शहर की सुरक्षा!
सीसीटीवी कैमरे बंद, कैसे हो शहर की सुरक्षा!
गौरी सरोवर के पास लगा कैमरा जो अक्सर बंद रहता है।
कहीं बिजली गुल होने के कारण तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण बंद हंै सीसीटीवी कैमरे।
भास्करसंवाददाता| भिंड
शहरकी सुरक्षा के लिए आठ माह पहले महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें से कुछ कैमरे खराब पड़े हैं, तो कई कैमरे बिजली मिल पाने के कारण अधिकांश समय बंद रहते हैं। ऐसे में कैमरों की हालत देखकर सुरक्षा दावों की पोल सामने रही है।
लहाररोड पर लगे कैमरे खराब : शहरके लहार रोड जहां पर कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय आदि महत्वपूर्ण सरकारी विभाग हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों लोग लहार, दबोह, ऊमरी, रौन, मिहोना आते-जाते हैं। ऐसे में अगर कोई वारदात हो जाए तो पुलिस के पास बदमाशों को पकड़ने के लिए कोई सबूत नहीं मिल पाएगा। कारण यह है कि इस जगह लगे सीसीटीवी कैमरे कई दिनों से बंद हैं।
गौरीसरोवर-मीट मंडी के पास लगे कैमरे खराब :गौरी सरोवरऔर मीट मंडी के बीच सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जब से लगे हैं तभी से चालू ही नहीं हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मीट मंडी में कुछ असमाजिक लोग कैमरे को चालू नहीं होने दे रहे हैं। कई बार बदमाशों द्वारा कैमरे के तार तोड़ दिए जाते हैं। खास बात यह है कि बाजार में लगाए गए अधिकांश कैमरे बिजली से चल रहे हैं। अगर बाजार में बिजली चली जाती है तो कैमरे भी बंद हो जाते हैं।
सभीकैमरे सही हालत में संचालित है
^शहरमें जिन स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। वह सभी सही हालत में संचालित हैं। लेकिन लहार रोड पर लगे कैमरे में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण बंद है। गौरी किनारे लगे कैमरे को असामाजिक तत्व नहीं चलने दे रहे हैं। हम इन्हें जल्द चालू कराएंगे। सुभाषपाण्डेय, ट्रैफिकइंचार्ज भिंड