पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘साथी ने ही फोन कर कहा था माल बहुत है, लूट लो’

‘साथी ने ही फोन कर कहा था-माल बहुत है, लूट लो’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 नवंबर काे मारुति कार सवार लोगों से चार बदमाशों ने कर ली थी लूटपाट, पुलिस ने किया मामले का खुलासा।

भास्करसंवाददाता| चौरई/भिंड

असवारथाना क्षेत्र में 25 नवंबर को मारुति कार सवार लोगों से की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन 2300 रुपए की नगदी बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि लूट करने के लिए उनको फरियादी के साथ कार में सवार एक युवक ने ही सूचना दी थी।

थरेट जिला दतिया निवासी सुरेंद्र पुत्र मायाराम राठौर ने एफआईआर कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को वे कार से रहे थे, उसमें रामनरेश, मयंक, प्रीतम और संतोष भी सवार थे। असवार थाना क्षेत्र में सेमरा पुलिया के पास चार बदमाशों ने हथियार की दम पर लूटपाट कर ली। बदमाश पांच मोबाइल फोन तीन हजार रुपए की नकदी लेकर भाग गए। एसपी विनीत खन्ना ने मामले को ट्रेस करने के लिए एसडीओपी अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में एक टीम बनाई। इसमें रावतपुरा थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर असवार थाना प्रभारी अभिलाख सिंह तोमर को शामिल किया। पुलिस ने मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर गुरुवार को डूढ़ा गांव से सीताराम पुत्र जसवंत सिंह यादव, गजेंद्र पुत्र खलक सिंह कमलेश पुत्र नन्दे जाटव निवासीगण डूढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट की सामग्री बरामद हुई। लूट के मामले में एक आरोपी अभी फरार है।

कारमें सवार साथी ने ही लुटेरों तक पहुंचाई थी सूचना :रावतपुरा थानाप्रभारी सोनपाल सिंह तोमर ने बताया कि सुरेंद्र राठौर से यह लूट कार में सवार उसके साथी प्रीतम ने कराई थी। प्रीतम ने बदमाशों को फोन करके सूचना दे दी कि अभी बहुत माल है, लूट कर लो। एफआईआर में प्रीतम ने खुद का मोबाइल जाना भी बताया, लेकिन इस मोबाइल को वह खुद ही इस्तेमाल करता रहा। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, तो पूरा मामला उजागर हुआ।

असवार थाना पुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी।