किशोरी को भगा ले गया युवक, केस दर्ज
भिंड| गोरमीथाना क्षेत्र के सोंधा गांव में गत दिवस संदेही युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा कर ले गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोंधा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 9 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में बल्ली खान निवासी गोहद किशोरी को बहला- फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। काफी समय बाद जब किशोरी घर वापस नहीं लौटी। तब परिजन ने थाने में जाकर बल्ली के खिलाफ केस दर्ज कराया।