पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पलटा

अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पलटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड/फूप| ड्राइवरको झपकी आने से नेशनल हाईवे-92 पर फूफ कस्बा में सेल टैक्स बैरियर के पास अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसा गुरुवार तड़के चार बजे का है। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब की कीमत 20 लाख रुपए करीब बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक रायरू ग्वालियर से अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेज) लेकर रांची झारखंड जाने के लिए निकला। सुबह करीब चार बजे ड्राइवर को झपकी गई। फूफ कस्बा में सेल टैक्स बैरियर से इटावा की ओर चलने पर कुंवरगढ़ के पास यह अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इधर शराब का ट्रक पलटने के बारे में ग्रामीणों को जैसे ही सूचना लगी, मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोग शराब की कुछ बोतलें भी ले गए। गुरुवार देर शाम को ग्रामीणों ने शराब की पेटियां लूटने के लिए ट्रक पर मामूली पथराव तक कर दिया। हालांकि सुरक्षा के तौर पर यहां पुलिस तैनात रही। इससे वे अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके।