इटावा रोड पर खड़ी है लावारिश कार
भिंड | इटावा रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक नई बिना नंबर की कार सोमवार की रात से लावारिश के रूप में खड़ी है। देहात और शहर पुलिस दोनों को इस कार की जानकारी है, लेकिन कार किसने खड़ी की और कहां से आई है, यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है। पता चला है कि रात में इस कार को शास्त्री कॉलोनी से कुछ लोगों ने पार किया। जब यह लोग लेकर भागना चाहे तो वह रास्ते में क्षतिग्रस्त हो गई और यहां आकर उसकी वायरिंग भी जल गई। आई कोतवाली सुनील खेमरिया का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।