खाद-बीज विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन
भिंड। खाद -बीज विक्रेता संघ द्वारा एसडीएम बीबी अग्निहोत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि सरकार ने खाद एवं बीज विक्रेताओं के लिए लाइसेंस हेतु जो शर्तें अधिरोपित की हैं, उसके हम लोगों का रोजगार संकट में पड़ जाएगा। इससे उबारने के लिए खाद एवं बीज कारोबारियों ने मदद मांगी है। इस दौरानआशुतोष शर्मा, नीरज गौतम प्रमुख थे।