फरवरी में भी 90 तापमान
भिंड | जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर अंचल में दिखने लगा है। शहर में पिछले चार दिन से शीत लहर चल रही है, जिससे क्षेत्र का वातावरण ठंडा हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि वर्तमान में उत्तर पूर्व व पूर्व से हवाओं चल रही है, इनकी गति 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार बनी हुई है। हालांकि इन हवाओं से मौसम में नमी आ गई है। इससे फसलों को फायदा हो रहा है। वहीं सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। सरकारी अस्पताल के साथ ही प्राइवेट क्लीनिकों पर एेसे मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। मौसम में चढ़ाव उतार से ओपीडी में एक दिन में करीब 800 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 40 फीसदी लोग सर्दी खांसी का इलाज कराने आ रहे हैं।