पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदाकर्मी हड़ताल पर, काम ठप

संविदाकर्मी हड़ताल पर, काम ठप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 फरवरी तक रहेगी कलमबंद हड़ताल

भास्कर संवाददाता | भिंड

जनपद पंचायतों में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने वर्ष 2015 में लागू की गई नवीन संविदा नीति को वापस लेने की मांग को लेकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। जनपद पंचायत भिंड कार्यालय के बाहर तंबू गाड़कर यह कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मनरेगा, समग्र पोर्टल, समग्र स्वच्छता अभियान तथा मध्यान्ह भोजन से संबंधित कामकाज ठप हो गया है।

जनपद के संविदा कर्मचारियों का कहना है कि संविदा पर कार्यरत कर्मचारी पिछले दस साल से काम कर रहे हैं । जबकि रोजगार सहायक भी वर्ष 2013 से काम पर हैं। हम लोगों के लिए वर्ष 2013 में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयार की गई नीति के हिसाब से काम लेना था, लेकिन सरकार ने बीच में वर्ष 2015 में एक नई नीति लागू कर दी। हम कर्मचारी नई नीति का खुलकर विरोध करते हैं।

कामकाज हो गया ठप : संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत से संबंधित सभी योजनाएं ठप हो गईं हैं। कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल सोमवार से शुरू की है। कर्मचारी नेता नंदन सिंह का कहना है कि 14 फरवरी तक हमारी कलमबंद हड़ताल है और उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुईं तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल वालों में नितेन्द्र सिंह, संजय सिहं, पूजा, पूनम, प्रमुख हैं।

जनपद पंचायत भिंड के संविदा कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर बैठे हुए।

खबरें और भी हैं...