पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक नहीं

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का शहर प्रवेश बंद नहीं हुआ है। जबकि इन कृषि वाहनों की शहर के बाहर क्षेत्रों में पार्किंग बनाकर इन्हें शहर में आने से पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। स्थिति यह है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांवों से आने वाले लोग अपने वाहनों को बाजार में लेकर आते हैं। इन वाहनों का दबाव खासकर इटावा रोड, सदर बाजार, लश्कर रोड, भूता बाजार आदि पर ज्यादा रहता है। इन वाहनों के ड्राइवर इन्हें तेज गति से दौड़ाते हैं। जिसके कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। साथ ही इन इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ट्रैफिक जाम भी लगता है।

खबरें और भी हैं...