पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस आज खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल गोली

राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस आज खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल गोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैली निकालकर लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

भास्कर संवाददाता | भिंड

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सघन प्रचार- प्रसार के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी, आयुष्मान पैरामेडिकल कॉलेज, पातीराम शिवहरे पैरामेडिकल कॉलेज छात्र- छात्राएं शामिल रहीं। रैली जिला अस्पताल में सीएमएचओ डाॅ. राकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो धर्मपुरी, हाउसिंग काॅलोनी ,गांधी मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा होते हुए अंत में अस्पताल पहुंची।

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इलैया राजा टी करेंगे। इस दौरान 1 से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। जो बच्चे 10 फरवरी को गोली खाने से वंचित रहेंगे उन्हें 15 फरवरी को गोली खिलाई जायेगी । उन्हाेंने ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों के अलावा यह गोली आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वास्थ्यकर्मी की देखरेख में बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। वहीं कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण होता है। संक्रमित मिट्टी से बच्चों के शरीर में प्रवेश करता है। जिससे बच्चों में खून की कमी हो जाती है।

कृमि मुक्ति जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।

खबरें और भी हैं...